रात में मछली पकड़ने गया था मछुआरा, बराकर नदी में डूबने से मौत

बरही के बराकर नदी में मछली पकड़ने गए बीरेंद्र कुमार की डूबने से मौत हो गई. पुलिस और स्थानीय लोग शव की तलाश में जुटे हैं. घटना से इलाके में शोक का माहौल है.

बरही से जावेद इस्लाम की रिपोर्ट

हजारीबाग जिले में बराकर नदी में मछली मारने के दौरान एक मछुआरे की डूबने की सूचना है. डूबने वाला व्यक्ति गया रोड बरही निवासी बीरेंद्र कुमार का नाम बताया जा रहा. घटना सोमवार की देर रात की बतायी जा रही है.

रात में मछली मारने के लिए नदी गया था

जानकारी के अनुसार बीरेंद्र कुमार रात में मछली मारने के लिए बराकर नदी की ओर गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और डूबने वाले व्यक्ति की खोजबीन शुरू कर दी गयी है.

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

समाचार लिखे जाने तक नदी से उसे को बाहर नहीं निकाला जा सका था. डूबे हुए व्यक्ति को निकालने के लिए स्थानीय लोगों की मदद ली जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के परिजन परेशान है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे विशेष आइसोलेशन वार्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >