गांधी मैदान डिजनीलैंड के टेंट में लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर

फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया

हजारीबाग. हजारीबाग मटवारी गांधी मैदान में डिजनीलैंड के टेंट में आग लग गयी. इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. घटना बुधवार की शाम करीब 5.30 बजे की है. डिजनीलैंड में काम कर रहे मजदूर बाल-बाल बच गये. आग की लपटे देख लोगों ने अग्निशामक और पुलिस प्रशासन को जानकारी दी. जानकारी मिलते ही करीब छह बजे अग्निशामक का वाहन आग बुझाने पहुंचा. आग को बेकाबू होता देख दो और अग्निशामक वाहन मंगाया गया. करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक डिजनीलैंड में लगाये गये टेंट का एक कोना पूरी तरह से जल गया. इसी एरिया में डिजनीलैंड के मजदूर रात में सोते थे. आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. मटवारी गांधी मैदान में डिजनीलैंड लगाने के लिए संचालक आशीष कुमार ने नगर निगम से जमीन लीज पर ली थी. इसके एवज में संचालक ने निगम को करीब 45 लाख रुपये का भुगतान किया है. लीज के मुताबिक डिजनीलैंड को नवंबर माह में ही मटवारी गांधी मैदान से खाली करना था, लेकिन पिछले डेढ़ महीना से डिजनीलैंड संचालक ने मटवारी गांधी मैदान पर अवैध कब्जा कर रखा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >