हजारीबाग में फसल पेंशन पर वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हजारीबाग में पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण द्वारा वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, किसानों को एनपीएस योजनाओं के लाभ के बारे में दी गई जानकारी।

हजारीबाग. पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण और बैंक ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को होटल श्री विनायक में बीज एनपीएस का फसल पेंशन की विषय पर वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, छोटे कारोबारियों और ग्रामीण परिवारों को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के माध्यम से वृद्धावस्था की आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम का उद्घाटन पीएफआरडीए के उप महाप्रबंधक मनीष मणि, नाबार्ड की डीडीएम रिचा भारती, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक भोला दानी, बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक खिरोड़ चंद साहू, एसएलबीसी के उप महाप्रबंधक संतोष कुमार सिन्हा तथा अग्रणी जिला प्रबंधक किशोर कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. वक्ताओं ने कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश और बढ़ती महंगाई के बीच प्रत्येक व्यक्ति को अपनी वृद्धावस्था की आर्थिक तैयारी स्वयं करनी होगी. उन्होंने किसानों और असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए एनपीएस को नियमित बचत के माध्यम से भविष्य की आर्थिक सुरक्षा का प्रभावी साधन बताया. कार्यक्रम में ओपीएस, एनपीएस, अटल पेंशन योजना, एनपीएस वात्सल्य और एनपीएस संचय योजना की जानकारी दी गई तथा लोगों से पेंशन योजनाओं से जुड़ने का आह्वान किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Jaynarayan

Published by: Kumarvishwat Sen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >