साग तोड़ने को लेकर मारपीट, मामला दर्ज

थाना क्षेत्र के नगड़ी में कोनार साग तोड़ने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया

चुरचू. थाना क्षेत्र के नगड़ी में कोनार साग तोड़ने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया. इसी बीच झगड़े में दोनों भाइयों की पत्नियां लड़ गईं. जिसमें भैंसूर कैलाश मेहता, बड़ी गोतनी आरती देवी और उसकी बेटी बिरन कुमारी ने मिलकर डंडे से बीरबल महतो की मूक बधिर पत्नी शांति देवी की बुरी तरह से पिटाई कर दी. जिसमें शांति देवी को सिर में गंभीर चोट आयी. दूसरी ओर से बीरबल महतो और उसकी पत्नी ने भी मिलकर कैलाश मेहता की भी पिटाई कर दी. जिसमें वह जख्मी हो गया. दोनों घायलों को चुरचू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. इस संबंध में चुरचू पुलिस ने बीरबल महतो की ओर से दिये गये आवेदन के आधार पर बड़े भाई कैलाश मेहता और उसकी पत्नी, बेटी, बेटा को नामजद बनाया है. इस संबंध में चुरचू थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि आवेदन एक पक्ष की ओर से दिया गया है. गीता इंटर साइंस के विद्यार्थियों ने परचम लहराया हजारीबाग. हजारीबाग जबरा शिव मंदिर स्थित गीता साइंस इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यार्थियों ने बेहतर अंक लाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. कॉलेज के 77 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी और 13 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होकर कॉलेज का नाम रौशन किया है. जिसमें प्रिंस कुमार दास ने 444 अंक लाकर कॉलेज का टॉपर छात्र बना. धीरज कुमार 435 अंक, विशाल कुमार 415, मनीषा हांसदा, प्रिंस कुमार, संदीप कुमार ने बेहतर अंकों के साथ उतीर्ण हुआ है. कॉलेज के प्राचार्य संजय कुमार, सचिव चित्रदयाल कुमार, स्वयंसेवी संस्था जीडब्लूटी के सभी पदाधिकारियों ने उतीर्ण बच्चों का उज्जवल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >