सोलर लिफ्ट सिंचाई योजना से किसानों को सुविधा मिलेगी : मनीष जायसवाल

सीसीएल हजारीबाग चरही क्षेत्र में ग्रामीण बुनियादी ढांचे और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गयी.

चरही. सीसीएल हजारीबाग चरही क्षेत्र में ग्रामीण बुनियादी ढांचे और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गयी. सीसीएल के सीएसआर कार्यक्रम के तहत बाइफ की ओर से चलाये जा रही एकीकृत सामुदायिक विकास परियोजना के तहत चार महत्वपूर्ण सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं का उदघाटन मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल, मांडू विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र महतो, सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के जीएम कल्याण जी प्रसाद, बहेरा पंचायत के मुखिया देवकी महतो तथा चनारो मुखिया ब्रजबिहारी महतो ने संयुक्त रूप से किया. चार सौर आधारित परिसंपत्तियों को लाभुक समिति को सौंपा गया. इनमें बहेरा गांव में सोलर लिफ्ट सिंचाई योजना तथा कजरी के प्रजापति मुहल्ला, गंझू मुहल्ला और चनारो में तीन सोलर समरसेबल पेयजल परियोजनाएं शामिल हैं. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सोलर लिफ्ट सिंचाई योजना से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होने की संभावना है. इस अवसर पर सीएसआर के नोडल अधिकारी शैलेश कुमार, राजदीप कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, विकास कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे. प्रधानमंत्री आवास निर्माण अगस्त तक करें पूरा हजारीबाग. भारत सरकार आवास और शहरी मंत्रालय के निदेशक वैभव रूंडवाल ने नगर निगम क्षेत्र के प्रधान मंत्री आवास योजना का स्थल जांच की. इन्होंने निगम क्षेत्र के कोलघटी मे बहुमंजिला प्रधानमंत्री आवास में रहनेवाले लोगों से बात कर समस्या और सुविधा की जानकारी ली. इनके अलावा शहर में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास की भी जांच की. इन्होंने सभी लाभुकों और निगम कर्मियों को अगस्त माह तक सभी आवास का निमार्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने निगम के प्रधान मंत्री आवास योजना को देखरेख करनेवाले सभी कर्मियों व पदाधिकारियोें के साथ बैठक कर योजना की समीक्षा की. जिसमें सभी योजना को निर्धारित समय पर पूरा करने, कार्याें में गुणवत्ता लाने का निर्देश दिया है. मौके पर सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार, अभिषेक कुमार समेत कई कर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >