चौपारण से अजय ठाकुर की रिपोर्ट
चौपारण(हजारीबाग). मंगलवार को चौपारण में जीटी रोड पर स्थित वर्णवाल स्टोर में पुलिस ने छापा मारा. इस कार्रवाई में 790 पैकेट नकली सिगरेट बरामद की गई. बरामद सिगरेट के पैकेट पर गोल्ड फ्लैग कंपनी का नकली लेबल लगा हुआ है. इसका मतलब है कि ये सिगरेट असली गोल्ड फ्लैग की नहीं थीं, बल्कि कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर बनाई गई नकली उत्पाद थीं.
कंपनी की शिकायत पर हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई गोल्ड फ्लैक कंपनी के डिप्टी मैनेजर योगेश तोमर की शिकायत पर की गयी. तोमर ने पुलिस से शिकायत की थी. उक्त स्टोर में कंपनी का लेबल लगा कर नकली सिगरेट बेचा जा रहा था. उन्होंने बताया कि कंपनी को ग्राहकों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि उनके ब्रांड नाम का इस्तेमाल कर घटिया नकली सिगरेट बेची जा रही है. यह हमारे ब्रांड की छवि को नुकसान पहुंचा रहा था, इसलिए हमने तत्काल कार्रवाई की.
कंपनी के लेबल पर नकली सिगरेट की बिक्री
प्रखंड में गोल्ड फ्लैक कंपनी का लेबल लगा कर नकली सिगरेट की बिक्री की जा रही है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस की मदद से वर्णवाल स्टोर में छापामारी की गयी. कंपनी प्रतिनिधि के अनुसार, जांच के दौरान बरामद सिगरेट नकली पाये गये.
दुकानदार हिरासत में, जांच जारी
पुलिस ने दुकान संचालक राजेश कुमार वर्णवाल को हिरासत में ले लिया है. थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जब्त किए गए माल और विक्रेता के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन ने बदले नियम, 12 साल की पदावधि तय; महिला सदस्य होना अनिवार्य
