खेल सुविधाओं के विस्तार व पर्यटन स्थलों के विकास पर जोर

उपायुक्त की अध्यक्षता में पर्यटन एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक

हजारीबाग. उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में पर्यटन एवं खेल विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में जिले में संचालित आवासीय एवं डे-बोर्डिंग खेल प्रशिक्षण केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने फुटबॉल, तीरंदाजी, हॉकी, एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्रों की प्रगति की जानकारी लेते हुए खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया. उन्होंने सभी खेल मैदानों में शौचालय, प्रकाश व्यवस्था समेत बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही स्विमिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो एवं वॉलीबाल के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा.

इंडोर स्पोर्ट्स सेंटर निर्माण का प्रस्ताव पारित

बैठक में बहुउद्देशीय इंडोर स्पोर्ट्स सेंटर निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया. उपायुक्त ने जिला खेल पदाधिकारी को इस संबंध में विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया. हॉकी टर्फ निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण करने तथा डे-बोर्डिंग केंद्रों की आवश्यकताओं का पुनर्मूल्यांकन करने को भी कहा गया. पर्यटन विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को आकर्षक एवं सुविधायुक्त बनाने पर बल दिया. उन्होंने हजारीबाग झील, सिलवार स्थित जगन्नाथ धाम एवं इचाक के चम्पेश्वरी मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्राक्कलन भेजने का निर्देश दिया. साथ ही सूरजकुंड के रखरखाव की जिम्मेदारी जिला परिषद को सौंपने, झील स्थित एम्फी थियेटर संचालन तथा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >