कटकमसांडी. हजारीबाग-बड़कागांव मार्ग पर कुंडीलबागी पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में 62 वर्षीय डोमन भुइयां की मौत हो गयी. वह कटकमदाग प्रखंड के मसरातू कृष्णा नगर के रहनेवाले थे. घटना मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे की है. घटना के बाबत कटकमदाग पुलिस ने बताया कि डोमन भुइयां निसंतान थे. वह 26 मई को जंगल से दतुवन व पत्ता लाने घर से निकले थे. इसी दौरान कुंडीलबागी पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया. थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि शव का शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. भतीजों ने मसरातू श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया.
सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत
हजारीबाग-बड़कागांव मार्ग पर दुर्घटना
