वन भूमि पर बने आठ लाइन होटल व ढाबे ध्वस्त

वन विभाग का सियरकोनी से चोरदाहा तक जीटी रोड के किनारे अतिक्रमण हटाओ अभियान

चौपारण. गौतम बुद्ध वन प्राणी आश्रयणी एवं वन प्रक्षेत्र के तत्वावधान में बुधवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी. वन विभाग ने जेसीबी की मदद से सियरकोनी से चोरदाहा चेक पोस्ट तक जीटी रोड के किनारे वन भूमि पर बने आठ लाइन होटल एवं ढाबे को ध्वस्त कर दिया. कई पान गुमटी को भी हटाया गया. कार्रवाई का नेतृत्व प्रशिक्षु आइएएस मोहित बंसल कर रहे थे. अभियान के दौरान कई जगहों पर अफरा तफरी मची रही. लोग अपने-अपने सामानों को बचाने के लिए दौड़ते-भागते नजर आये. वन विभाग की एक साल में यह तीसरी कार्रवाई है. इसके पूर्व भी वनभूमि पर अतिक्रमण कर होटल संचालित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी थी. दर्जनों होटलों को जिला प्रशासन की उपस्थिति में तोड़ा जा चुका था, पर अतिक्रमणकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आये. उसी वन भूमि पर पुनः होटल, ढाबा स्थापित कर चला रहे थे. जिसे वन विभाग ने ध्वस्त कर दिया. प्रभारी वनपाल कुलदीप कुमार ने बताया कि विभागीय नोटिस के बावजूद अतिक्रमणकारी कब्जा नहीं छोड़ रहे थे. इसके बाद विभाग ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया. कार्रवाई में वन विभाग हज़ारीबाग, कोडरमा के अलावा चौपारण थाना के जवान शामिल थे. चौपारण रेंज अधिकारी ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का निर्माण गैरकानूनी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >