बरही में अक़ीदत व पाकीजगी से मनी ईद

ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे.

31बरही1 में- कोनरा ईदगाह मे ईद की नमाज अदा कर दुआ मांगते अकीदतमंद बरही. बरही मे ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत व पाकीजगी के साथ मनाया गया. ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे. कोनरा ईदगाह मे मौलाना मो मुसर्रफुल कादरी, बरही जामा मस्जिद में हाफिज रहमत अली, मदीना मस्जिद में हाफिज़ मो कलीम उद्दीन रिज्वी व मक्का मस्जिद में कारी मो क्यूम अहमद, अल-अक्सा मस्जिद में मौलाना रिजवान ने ईद की नमाज इमामत की. नमाज के बाद सभी गले मिल कर एक दूसरे को ईद की बधाई दी. बरही एसडीओ जोहन टुडू, बरही डीएसपी अजीत कुमार विमल, बरही थाना प्रभारी आभास कुमार, बरही बीडीओ जयपाल महतो, सीओ अमित किस्कू जामा मस्जिद के पास मौजूद थे. उन्होंने मुस्लिम अकीदतमंदों से मिल कर उन्हें ईद की बधाई दी. कोनरा, लाशकारीईदगाह, रसोईया धमना, भंडारो मस्जिद, गरजामो मस्जिद, डुमरिया डीह मस्जिद, बैजलडीह मस्ज़िद, गुड़ियों मस्ज़िद मलकोको मस्ज़िद के बाहर लोग एक दूसरे को ईद की बधाई देते दिखे. बच्चों ने जम कर ईद की मस्ती करते हुए नज़र आए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >