डुमरौन पंचायत में सड़क निर्माण की कार्य जल्द शुरू होगा, लोगों ने बाटी मिठाई

इचाक के डुमरौन पंचायत में 2.33 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण की निविदा जारी। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई, आवागमन की समस्या होगी दूर।

इचाक: डुमरौन पंचायत में सड़क निर्माण की कार्य जल्द शुरू होगा. आरईओ रोड से सातवांतरी होते हुए गुडकुआ तारा और बुडहा तक पीसीसी पथ व गार्डवाल निर्माण के लिए ई-निविदा जारी हुई है. इस गांव के लोग पक्की सड़क के लिए पिछले कई दशक से मांग कर रहे थे. योजना की अनुमानित लागत 2 करोड़ 33 लाख 41 हजार 100 रुपये है. कार्य 10 माह में पूरा करने का लक्ष्य है.झामुमो केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण उपयुक्त हेमंत सती से मिले थे. उपायुक्त ने उनकी मांगों को गंभीरता से लिया.

झमुमो नेता सुनील कुमार ने बताया कि सड़क बनने से पंचायत के कई गांवों को लाभ मिलेगा. ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होगी. गार्डवाल बनने से बरसात में सड़क की सुरक्षा भी बढ़ेगी. निविदा जारी होने पर ग्रामीणों ने रविवार को खुशी जतायी. मिठाई बांटी गयी. ग्रामीणों ने कहा कि झामुमो नेता सुनील कुमार पंचायत की समस्याओं को लेकर वे लगातार प्रयासरत रहे हैं. पूर्व में उनके प्रयास से गुडकुआ और कसियातांड़ हरिजन टोला में बिजली पहुंचाने की पहल भी हुई थी.

मौके पर सिकेंद्र कुमार दास, मुखिया मनोज मेहता, पंचायत समिति सदस्य संतोष कुमार मेहता उर्फ मुकेश समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >