दारू में सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

दारू. हजारीबाग विष्णुगढ़ मार्ग एनएच-522 सड़क पर दारू थाना क्षेत्र के दारू पांडेय टोला पुल के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक राजदेव भुइयां गिद्दी थाना क्षेत्र के रैलीगढ़ा का निवासी था. घटना 16 जुलाई की देर रात की है. थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार की तत्परता से घायल दोनों व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार मृतक अपनी बेटी समेत तीन लोग मोटर साइकिल (जेएच02एएच2073) से सिलवार रथ यात्रा मेला देखकर वापस अपने रिश्तेदार के घर गड़ैया गांव जा रहे थे. इसी बीच दारू पांडेय टोला पुल के पास एक अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से तीनों सड़क पर गिर गये. जिसमें राजदेव की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही दारू थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. घायलों को हॉस्पिटल ले जाने के लिए एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंचा, तो थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए अपने पेट्रोलिंग वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deonarayan

देवनारायण प्रसाद जिला प्रशासन और नगर निगम की खबरों के अलावा गांव से शहर तक की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों पर निर्भीक खबरें लिखकर अपनी पहचान बनायी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >