ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

बोकारो नदी नोनिया बेड़ा के पास मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर पलटने से चालक गोविंदपुर धनियाटांड़ निवासी बुनी नायक की मौत हो गयी.

हजारीबाग. बोकारो नदी नोनिया बेड़ा के पास मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर पलटने से चालक गोविंदपुर धनियाटांड़ निवासी बुनी नायक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार चालक अवैध तरीके से कोयला लोड करने जा रहा था. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. है. स्थानीय लोग बताते हैं कि इलाके में अवैध तरीके से कोयला ढुलाई का धंधा काफी बढ़ चुका है. पुलिस इसे रोकने में असफल रही है. इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से उचित कदम नहीं उठाये गये हैं. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक के परिजनों ने मीडिया के सामने आकर कोई बयान देने से मना कर दिया है.

जिप अध्यक्ष की बाइक चोरी हुई

इचाक. जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता के पैतृक गांव सिझुआ स्थित घर के बरामदे से मंगलवार रात बुलेट बाइक (जेएच02बीसी-9405) चोरी हो गयी. उक्त बाइक जिला परिषद अध्यक्ष की थी. इसे लेकर जिप अध्यक्ष ने इचाक थाना में आवेदन दिया है.

घर में चोरी का प्रयास

हजारीबाग. लोहसिंघना थाना क्षेत्र के झील नगर विश्वकर्मा चौक के पास स्थित अशोक राणा के घर में चोरी करने का प्रयास किया गया. घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी है. जानकारी के अनुसार तड़के चार बजे चार लोग बाउंड्री पर चढ़कर घर में घुसे. घर में घुसते ही उनकी नहर सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी. कैमरा लगे स्थान को छोड़ कर बाकी जगह वे कीमती सामान की तलाश करने लगे, तभी घर के एक सदस्य के उठने पर वे फरार हो गये. इस संबंध में अशोक राणा के पुत्र आदित्य राणा ने थाना में आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >