दहेज हत्या का आरोप, पति, सास व ससुर पर मामला दर्ज

. लिंग परीक्षण के बाद भ्रूण हत्या के मामले में जांच के बाद जिला प्रशासन ने श्रीमंगलम अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है. यह कार्रवाई प्रखंड प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गयी है.

चौपारण. दहेज के लिए विवाहिता मनीषा कुमारी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतका के पिता ब्रह्मपुर चतरा निवासी महेंद्र भुइयां ने चौपारण थाना में मामला दर्ज कराया है. घटना चौपारण थाना क्षेत्र के पांडेयबारा गांव की बतायी जाती है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. मृतका के पिता ने बताया कि वर्ष 2023 में मनीष कुमारी की शादी पांडेयबारा निवासी करन भुइयां (पिता काजु भुइयां) से हुई थी. कुछ दिन तक सबकुछ ठीक रहा. बाद में दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले मनीषा को परेशान करने लगे. आये दिन उसके साथ मारपीट होती थी. पंचायत बुला कर मामला सुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. शनिवार की सुबह ससुरालवालों ने मनीषा को मार डाला. गांव के किसी व्यक्ति ने फोन कर मनीषा की मौत की जानकारी दी. मनीषा की मौत के बाद ससुराल वाले फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द

चौपारण. लिंग परीक्षण के बाद भ्रूण हत्या के मामले में जांच के बाद जिला प्रशासन ने श्रीमंगलम अल्ट्रासाउंड सेंटर का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है. यह कार्रवाई प्रखंड प्रशासन की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गयी है. यह निर्णय 15 अप्रैल को हुई जिला सलाहकार समिति की बैठक में लिया गया. सेंटर का पंजीकरण रद्द करने के साथ-साथ अल्ट्रासाउंड मशीन को जब्त करने का भी आदेश जारी किया गया है. सिविल सर्जन कार्यालय को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया. ज्ञात हो कि श्रीमंगलम अल्ट्रासाउंड चतरा मोड़ में एक मार्च को जिला प्रशासन के आदेश पर छापेमारी की गयी थी. मौके पर से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >