सड़क निर्माण में जमीन दान दी, बीडीओ ने दी बधाई

बड़कागांव मध्य पंचायत के ठाकुर मुहल्ला में सड़क और नाली निर्माण के लिए मनोज सोनी एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि सरोज सोनी ने अपनी जमीन दान दी.

बड़कागांव. बड़कागांव मध्य पंचायत के ठाकुर मुहल्ला में सड़क और नाली निर्माण के लिए मनोज सोनी एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि सरोज सोनी ने अपनी जमीन दान दी. इस अवसर पर बीडीओ जितेंद्र मंडल, पंचायत की मुखिया मो तकरीम उल्लाह खान और रामनवमी पूजा महासमिति के अध्यक्ष विवेक सोनी ने उनका स्वागत किया.

मुखिया ने बताया कि ठाकुर मुहल्ला रोड की चौड़ाई कम होने से रामनवमी और अन्य पर्वों पर जुलूस निकालने तथा आम लोगों के आवागमन में कठिनाई होती थी. इस समस्या के समाधान हेतु दोनों भाइयों ने पांच फीट चौड़ाई और पचास फीट लंबाई की जमीन दान दी. 15वें वित्त आयोग से इस सड़क और नाली का निर्माण कराया जा रहा है, जिसकी अनुमानित लागत ₹1,84,000 है. निर्माण कार्य 23 अप्रैल से शुरू हो चुका है और यह मो बकाउल्ला एच के घर से रामपति सोनी के घर तक किया जायेगा. सड़क और नाली बनने से ठाकुर मुहल्ला, मुस्लिम मुहल्ला, प्रजापति मुहल्ला, राणा मुहल्ला, अंबेडकर मुहल्ला, लोहार टोली सहित बड़कागांव पूर्वी एवं मध्य पंचायत के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी. इस मौके पर मुखिया मो तकरीम उल्लाह खान, मो मजहर, पंचायत सचिव मो हकीम, जमीन दाता मनोज सोनी, सरोज सोनी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >