132 डीलरों में 4जी इ-पॉस मशीन का वितरण

बरकट्ठा व चलकुशा के हैं डीलर

बरकट्ठा. प्रखंड मुख्यालय सभागार में पीडीएस डीलरों के बीच 4जी इ-पॉस मशीन का वितरण किया गया. प्रभारी प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी मिंटू रजक, प्रखंड डीलर संघ अध्यक्ष जागेश्वर यादव ने प्रखंड क्षेत्र के 88 और चलकुशा प्रखंड क्षेत्र के 44 डीलरों को 4जी इ-पॉस मशीन का वितरण किया. एमओ मिंटू रजक ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से डीलरों को 4जी मशीन दी जा रही है. मौके पर विजन टेक इंजीनियर अमित गुप्ता, देवचंद कुमार, मनोज कुमार, अमित कुमार, नंदलाल तिवारी, महेश्वर प्रसाद, बालेश्वर ठाकुर, राहुल गुप्ता, महादेव यादव समेत अन्य मौजूद थे.

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो घायल, रेफर

बरकट्ठा. अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. इनमें एक को रेफर किया गया है. बुधवार की शाम हादसे में ग्राम शिलाडीह निवासी सज्जाद अहमद (65 वर्ष) तथा ग्राम सलैया निवासी विनोद प्रसाद (20 पिता, छोटन महतो) घायल हो गये. इनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. चिकित्सक ने सज्जाद अहमद को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >