कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा

प्रमंडलीय पुस्तकालय हजारीबाग में वेबिनार

हजारीबाग. प्रमंडलीय पुस्तकालय हजारीबाग में कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यौन उत्पीड़न से संरक्षण (पोश) अधिनियम 2013 पर वेबिनार हुआ. संचालन पोश विशेषज्ञ कुमारी ज्योति ने किया. वेबिनार में 45 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. कुमारी ज्योति ने यौन उत्पीड़न की परिभाषा, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, आंतरिक शिकायत समिति (आइसीसी) की भूमिका और निवारण तंत्र की जानकारी दी. कहा कि सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में जहां 10 से अधिक कर्मचारी हों, वहां पोश एक्ट के तहत आइसीसी गठित करना अनिवार्य है. सत्र में प्रश्नोत्तर भी हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने गंभीर मुद्दों पर चर्चा की. कुमारी ज्योति ने पुस्तकालय को ‘ट्रूथ विथाउट अपोलॉजी’ पुस्तक भेंट की और कहा कि लड़कियों को सुरक्षा की चहारदीवारी नहीं, उनकी उड़ान में सहारा मिलना चाहिए.

दुर्घटना में घायल महिला की रिम्स में मौत

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम धरहरा निवासी भगिया मसोमात (57 वर्ष, पति स्व परमेश्वर प्रसाद) की मौत रिम्स, रांची में इलाज के दौरान हो गयी. सात नवंबर को सड़क पार करने के दौरान बरही की ओर से आ रहे मोटरसाइकिल सवार ने उन्हें धक्का मार दिया था. गंभीर रूप से घायल भगिया मसोमात का इलाज पहले हिल्स व्यू हॉस्पिटल रांची में चल रहा था. स्थिति गंभीर होने पर रिम्स में भर्ती कराया गया था. जहां 15 नवंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. इस बाबत मृतका के पुत्र मुन्नालाल प्रसाद ने बरकट्ठा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें मोटरसाइकिल मालिक को आरोपी बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >