आपराधिक घटनाओं पर डिजिटल निगरानी, मुफ्फसिल पुलिस ने 20 स्थानों पर लगाया क्यूअर कोड

हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने 20 स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए हैं. अब स्कैन करते ही पुलिस करेगी त्वरित कार्रवाई.

हजारीबाग. मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में चोरी, लूट, डकैती, दुर्घटना और छिनतई जैसी आपराधिक घटनाओं पर अब डिजिटल माध्यम से निगरानी रखी जायेगी. एसपी अमन कुमार के निर्देश पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के 20 स्थानों पर रक्षक ऐप के क्यूआर कोड लगाये हैं. इसके लिए 13 पुलिस पदाधिकारियों की लॉगिन आईडी भी बनायी गयी है.

अधिक अपराध और दुर्घटना वाले स्थानों को किया गया चिन्हित

सोमवार को मुफ्फसिल पुलिस ने युद्धस्तर पर वैसे स्थानों को चिन्हित किया, जहां अधिकतर दुर्घटनाएं और आपराधिक घटनाएं होती हैं. इसके बाद बैंक, प्रज्ञा केंद्र, पेट्रोल पंप, पोस्ट ऑफिस, व्यस्त चौक-चौराहों और दुकानों के आसपास क्यूआर कोड चिपकाये गये.

QR कोड स्कैन करते ही पुलिस को मिलेगी सूचना

थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर संबंधित स्थान पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर सूचना संबंधित पुलिस पदाधिकारी को भेजी जा सकती है. सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी. उन्होंने बताया कि झारखंड डीजीपी के आदेश पर एसपी अमन कुमार ने यह पहल शुरू की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shankar

शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >