कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों के उत्थान में पूरा जीवन लगा दिया : जानकी

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर पेठिया बागी में कार्यक्रम

इचाक. भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती इचाक के पेठिया बागी स्थित डॉ भीमराव आंबेडकर परिसर में मंगलवार को मनायी गयी. मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने शोषितों, दलितों एवं पिछड़ों के उत्थान के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया. राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय महासचिव रमेश ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने राम मनोहर लोहिया एवं जयप्रकाश के आदर्शों पर चलकर कई उल्लेखनीय कार्य किये. उमेश प्रताप ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक असाधारण व्यक्ति थे. उन्होंने शोषण का विरोध किया. झामुमो के सुनील शर्मा ने जननायक को पिछड़ों का मसीहा बताया. आजसू के प्रदीप मेहता ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने पिछड़ों, शोषितों का उत्थान किया. 20 सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम ने कहा कि वह अपने कार्यों के बदौलत जननायक कहलाये. बटेश्वर मेहता ने कहा कि उन्होंने अपने लिए कुछ नहीं बल्कि समाज के शोषितों को आगे बढ़ाने का काम किया. कर्पूरी सेना के केंद्रीय अध्यक्ष प्रिंस ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ने अपना पूरा जीवन सादगी के साथ बिताया. कांग्रेस के डॉ आरसी प्रसाद व रेणु कुमारी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया. सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने समाज के शोषितों को आगे बढ़ने की राह दिखायी. मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता ने कहा वे त्यागी पुरुष थे. अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर ने की. संचालन रामशरण शर्मा ने किया. मौके पर उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार, मुखिया मीना देवी, गौतम नारायण सिंह, शत्रुघ्न राम, प्रो ब्रजकिशोर मेहता, दीपा कुमारी, कोडरमा के मनोज ठाकुर, गोविंद ठाकुर ने भी विचार रखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >