अटल स्मृति सम्मेलन में अटल विचारों को आत्मसात करने का संकल्प

पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस सप्ताह पर भारतीय जनता पार्टी ने अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया

हजारीबाग. पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस सप्ताह पर भारतीय जनता पार्टी ने अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया गया. आयोजन विधायक प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में किया गया. अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की. मंच संचालन सुनील मेहता एवं धन्यवाद ज्ञापन सुमन कुमार द्वारा किया गया. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में लोकतांत्रिक मर्यादा, शालीनता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले युगद्रष्टा नेता थे. उन्होंने स्पष्ट किया कि सत्ता का उद्देश्य सेवा होना चाहिए यह संदेश अटल जी ने अपने जीवन से दिया.विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सेवा, संवाद और संवेदना से जोड़ा. सुशासन, राष्ट्र प्रथम और जनसेवा उनके विचारों की आधारशिला रही. उन्होंने कहा कि हज़ारीबाग़ विधानसभा क्षेत्र में पारदर्शिता और जनसेवा के मूल्यों के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाना ही अटल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. मौके पर सुदेश चन्द्रवंशी, शेफाली गुप्ता, हरिश श्रीवास्तव, अशोक यादव, राजेश गुप्ता, आनन्द देव, रेणुका साहु, दामोदर सिहं, सुनील साहु, जयनारायण प्रसाद, कुणाल किशोर दुबे, मनोज गिरी, दिनेश सिहं मनोरमा, राणा, महेन्द्र बिहारी, अजीत चन्द्रवंशी, सैयद तनवीर अहमद, इन्द्रनारायाण कुशवाहा, राजकरण पाण्डेय, रमेश हेम्ब्रेम, , मनमीत अकेला, जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप कृष्णा, कृष्णा मेहता, रणधीर पाण्डेय, अशोक कुशवाहा, कैलाश यादव, अरुण राणा, कटकमदाग मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश गुप्ता, उप प्रमुख विमल गुप्ता, रामअवतार शर्मा, प्रमेश्वर यादव, कौलेश्वर रजक, राजू कुशवाहा, दिलीप साहु, कटकमसांडी विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, मुखिया प्रतिनिधि अशोक राणा, विनोद सिहं, बजरंगी ठाकुर, केदार कुमार, भोला पासवान, दिलीप यादव, प्रीत गुप्ता, गुडिया देवी, फुलवा देवी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >