चौपारण. अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए प्रखंड प्रशासन का अभियान जारी है. बुधवार को पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने अंजना जंगल में लगी अफीम की खेती को नष्ट कर दिया. अंजना जंगल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ड्रोन कैमरों के सहारे अफीम की खेती तक पहुंच सकी थी. छापामारी दल को देखते ही खेतिहर एवं तस्कर भागने में सफल रहे. प्रशासन ने उक्त स्थल से सिंचाई के लिए लगायी गयी प्लास्टिक का पाइप सहित कई सामान जब्त किया है. छापामारी दल में एसडीपीओ बरही अजीत कुमार बिमल, चंद्रशेखर कुमार पुलिस निरीक्षक बरही, सरोज सिंह चौधरी थाना प्रभारी, सुबिन्दर राम, रवि रंजन, दिव्य प्रकाश, बादल महतो, कमरूद्दीन, श्रवण कुमार, कुलदीप कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
अंजना जंगल में अफीम की खेती नष्ट
ड्रोन के सहारे अफीम की खेती तक पहुंची प्रशासन की टीम
