चौपारण. राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रखंड के गोभक्तों द्वारा बीडीओ नितेष भाष्कर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के नाम गो सम्मान अभियान का ज्ञापन सौंपा गया. पदयात्रा के साथ-साथ सामूहिक संकीर्तन करते हुए गो भक्त प्रखंड मुख्यालय पहुंचे थे. रास्ते में सभी गो पालकों तथा जन सामान्य को गो रक्षा तथा गो सम्मान के प्रति जागरूक किया गया. गो सम्मान अभियान का पत्रक देकर समर्थन पत्रक पर लोगों के हस्ताक्षर भी लिये गये. जिन्हें ज्ञापन के साथ संलग्न कर दिया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व विहिप जिला गोरक्षा गोशाला संपर्क प्रमुख शेखर गुप्ता कर रहे थे. श्री गुप्ता ने कहा देशभर में गोहत्या शीघ्र बंद हो, गोमाता राष्ट्र माता घोषित हो… ज्ञापन के माध्यम से यह मांग केंद्र एवं राज्य सरकार से की गयी है. कार्यक्रम में पंकज वर्णवाल, सोनू साव, विहिप जिला गोरक्षा युवा प्रमुख, रौशन गुप्ता, प्रभाकर कुमार, दीपक विश्वकर्मा, विकास कुमार, बबलू साव, अरविंद सिंह सहित कई लोग शामिल थे.
गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग
राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को ज्ञापन
