हजारीबाग फुटबॉल लीग कराने का निर्णय

नयी कमेटी गठन प्रक्रिया पर जतायी नाराजगी

हजारीबाग. हजारीबाग एथलेटिक्स संघ की बैठक गुरुवार को हजारीबाग स्टेडियम में हुई. अध्यक्षता संघ के वरीय उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने की. बैठक में हजारीबाग फुटबॉल लीग मैच आयोजित कराने का निर्णय लिया गया. इसके पूर्व कर्जन मैदान में आठ टीमों के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट कराने पर सहमति बनी. बैठक में उपस्थित सदस्यों ने फुटबॉल के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने पर जोर दिया. नयी कमेटी के गठन को लेकर नाराजगी जतायी. कहा कि नयी कमेटी पूरी तरह से गलत तरीके से गठित की गयी है. इसमें न तो किसी पूर्व सदस्य को शामिल किया गया और न ही फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व दिया गया. कमेटी गठन से पहले किसी को बैठक में बुलाना भी उचित नहीं समझा गया. पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर हजारीबाग उपायुक्त से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया. बैठक में राजेश श्रीवास्तव, लाल किशोर प्रसाद, नजरुल हसन, भैया मुरारी सिन्हा, बहादुर राम, परमेश्वर गोप, सिकंदर यादव, नरेश मुरमुर, नेमन कुमार महतो, रवि रंजन राम, वीरेंद्र कुमार, योगेश कुमार, सूरज सिंह, अजय कुमार, प्रमोद राम, सुरेंद्र कुमार शुक्ला, सुबोध पासवान एवं सिटी गोप समेत कई सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >