DC ने दत्तक ग्रहण संस्थान का किया निरीक्षण, बच्चों की देखभाल पर दिया जोर

हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण कर बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और पोषण व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमंत सती ने मंगलवार को मिशन वात्सल्य योजना के तहत संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (एसएए) सृजन फाउंडेशन का निरीक्षण कर वहां रह रहे बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य, सुरक्षा और पोषण व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि संस्थान में वर्तमान में सात बच्चे रह रहे हैं, जबकि इसकी क्षमता 10 बच्चों की है. यहां शून्य से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए आवासीय कक्ष, डाइनिंग हॉल, रसोइघर, स्टोर, कार्यालय, स्टाफ रूम और विजिटर कक्ष जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं. उपायुक्त ने समन्वयक, सामाजिक कार्यकर्ता, नर्स, सुरक्षा गार्ड एवं आया की उपलब्धता की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि बच्चों की देखभाल में किसी प्रकार की कमी नहीं हो. उन्होंने बच्चों के पुनर्वास एवं दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया की भी समीक्षा की.

बच्चों के भोजन, पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए उपायुक्त ने सुरक्षा प्रबंधन का भी निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बताया कि संस्थान में बच्चों की सुरक्षा के लिए आठ सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. इस दौरान जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारियों ने मिशन वात्सल्य योजना के तहत संस्थान के संचालन की विस्तृत जानकारी भी दी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >