डीसी ने किया बाल सुधार गृह का निरीक्षण

बच्चों की पढ़ाई पर जोर

हजारीबाग. उपायुक्त हेमंत सती ने सोमवार को बाल सुधार गृह (संप्रेक्षण गृह) का औचक निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था, बच्चों की देखरेख और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता जांची और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने बाल कैदियों से संवाद कर उनका हालचाल जाना. रसोइघर का निरीक्षण कर बच्चों को दिये जा रहे भोजन की गुणवत्ता परखी और साफ-सफाई के साथ पोषण मानकों का पालन करने को कहा. उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण कर बच्चों को नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित किया. पुस्तकालय निरीक्षण के दौरान काउंसलर को हिंदी में महापुरुषों की प्रेरणादायी पुस्तकें उपलब्ध कराने और बच्चों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कक्षा 10वीं के बच्चों को प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मेहनत करने की सलाह दी. उन्होंने बताया कि वर्तमान में बाल सुधार गृह में 68 बच्चे रह रहे हैं.

झील परिसर बनेगा वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र

हजारीबाग. नगर आयुक्त ने सोमवार को ट्रैफिक प्रभारी डीएसपी मनोज कुमार सिंह, सदर सीओ आशुतोष, सहायक नगर आयुक्त विपिन कुमार, अनिल पांडेय के साथ हजारीबाग झील परिसर का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि झील आनेवाले पर्यटकों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की जायेगी. त्रिमूर्ति चौक के पास वेंडिंग जोन का निर्माण किया जायेगा. जहां झील के आसपास जहां-तहां दुकान लगानेवाले दुकानदारों को शिफ्ट किया जायेगा. उन्होंने कहा कि झील परिसर वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जायेगा. इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी. झील परिसर में पैदल टहलनेवाले लोगों को सुविधा और सुरक्षा दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >