डीसी ने स्वास्थ्य केंद्र व पर्यटन स्थलों का किया निरीक्षण

सीएचसी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश

बरकट्ठा. उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा, पर्यटन स्थल सूर्यकुंड, पातालसुर धाम तथा प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण किया. व्यवस्थाओं की जानकारी ली. संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में उन्होंने चिकित्सा प्रभारी डॉ रत्ना रानी कुंज से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. स्वास्थ्य कर्मियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की बात कही. उपायुक्त ने सूर्यकुंड में गर्म जलधारा का अवलोकन किया. स्थानीय लोगों ने सूर्यकुंड में ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने की मांग रखी. उपायुक्त ने कहा कि नदी से पेयजल आपूर्ति के लिए जल्द डीपीआर तैयार कर व्यवस्था सुनिश्चित की जाये. उन्होंने कहा कि पातालसुर धाम प्रकृति का अनमोल उपहार है. यहां के पानी से बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के लोगों की प्यास बुझ रही है. उन्होंने नदी किनारे सीढ़ी निर्माण एवं महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. उपायुक्त ने प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की. मौके पर एसडीओ आदित्य पांडेय, बरही एसडीओ जोहन टुडू, बीडीओ रोशमा डुंगडुंग, सीओ नवीन भूषण कुल्लू, बरकट्ठा थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत, गोरहर थाना प्रभारी रवि रंजन, जिप सदस्य प्रतिनिधि चंद्रकांत पांडेय, पूर्व मुखिया बसंत साव समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >