17 शिक्षक डेपुटेशन पर, फिर भी बेटियों ने गाड़े सफलता के झंडे

इंदिरा गांधी आवासीय उच्च विद्यालय हजारीबाग

हजारीबाग. इंदिरा गांधी आवासीय उच्च विद्यालय हजारीबाग ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर एक मिसाल कायम की है. संसाधनों और शिक्षकों की कमी के बावजूद छात्राओं की मेहनत ने विद्यालय को नयी पहचान दिलायी है. स्थिति यह है कि 18 स्वीकृत पदों में से 17 शिक्षक-शिक्षिकाएं डेपुटेशन पर पदस्थापित हैं और मात्र एक ही शिक्षक स्थायी रूप से यहां कार्यरत हैं. इतना ही नहीं, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य का दायित्व भी डीएसइ प्रवीण रंजन संभाल रहे हैं. छह माह पूर्व अर्थशास्त्र की शिक्षिका का चयन सहायक आचार्य में होने के बाद से विद्यालय में अर्थशास्त्र के शिक्षक नहीं हैं. इन चुनौतियों के बीच छात्राओं का प्रदर्शन चौंकाने वाला है. इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय की 60 छात्राएं शामिल हुईं और सभी ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की. खास बात यह रही कि सभी छात्राओं ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये. टॉप थ्री में पांच छात्राओं ने स्थान बनाया, जबकि जिले के टॉप 10 में भी विद्यालय की नौ छात्राएं शामिल रहीं. यह उपलब्धि न सिर्फ छात्राओं की कड़ी मेहनत को दर्शाता है, बल्कि सीमित संसाधनों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की संभावना को साबित करता है. विद्यालय में शिक्षकों की कमी और प्रशासनिक चुनौतियों के बावजूद छात्राओं ने जो परिणाम दिया है, वह प्रेरणादायी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >