उत्तम यादव गिरोह के 4 पेशेवर अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, लेवी वसूली की थी योजना

Crime News Hazaribagh: हजारीबाग जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. उत्तम यादव गिरोह के 4 पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. इन अपराधियों के पास से अवैध हथियार और गोलियां बरामद हुईं हैं. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

Crime News | बरकट्ठा (हजारीबाग), रेयाज खां : हजारीबाग जिले के गोरहर थाना पुलिस ने उत्तम यादव गिरोह के 4 पेशेवर अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गोरहर थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तम यादव गिरोह के लोग हथियार से लैस होकर बिना नंबर प्लेट की कार पर सवार होकर कारोबारियों से लेवी वसूलने जा रहे हैं.

चामुदोहर के पास चलाया वाहन चेकिंग अभियान

सूचना का सत्यापन करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बरही डीएसपी अजीत विमल के नेतृत्व में गोरहर थाना प्रभारी के साथ एक टीम का गठन किया गया. टीम ने गोरहर थाना के चामुदोहर के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. वाहन चेकिंग के दौरान बंडासिंघा के रास्ते से आ रही बिना नंबर की एक कार को रोककर चेक किया गया.

कार की चेकिंग के दौरान भागे कार पर सवार लोग

पुलिस ने कार की चेकिंग शुरू की, तो कार पर सवार अपराधी भागने लगे. पुलिस ने दौड़ाकर इन्हें पकड़ लिया. इसके बाद तलाशी के क्रम में नीतीश वर्मा उर्फ संटू तथा बिट्टू वर्मा उर्फ बिट्टू सोनी के पास से एक-एक लोडेड देशी कट्टा और 315 बोर का एक-एक कारतूस बरामद हुआ. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो इन्होंने बताया कि सभी उत्तम यादव गिरोह के लिए काम करते है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुए कई खुलासे

उत्तम यादव के इशारे पर हजारीबाग जिले के सभी क्षेत्रों में काम करने वाले ठेकेदारों एवं अन्य व्यवसायियों से लेवी वसूली तथा उनको धमकी देने के लिए जा रहे थे. पकड़े गये अपराधियों में चतरा के ग्राम अव्वल मुहल्ला निवासी नितेश वर्मा उर्फ संटू पिता राजेश प्रसाद उर्फ बॉबी, चतरा सदर थाना के दीवानखाना मुहल्ला बाजारटांड़ निवासी बिट्टू वर्मा उर्फ बिट्टू सोनी पिता स्व बिनोद प्रसाद, चतरा के वशिष्ठ नगर (जोरी) थाना के घंघरी (गोदाम मुहल्ला) गांव निवासी जटाधारी यादव उर्फ मोदी पिता जोधी यादव और ग्राम अव्वल मुहल्ला निवासी सुनील कुमार पिता स्व जवाहर राम शामिल हैं.

अपराधियों के पास से बरामद हथियार और गोली

इनके पास से पुलिस ने 2 लोडेड देशी कट्टा, 315 बोर की 2 गोलियां, 4 मोबाइल फोन, बिना नंबर प्लेट की कार को जब्त कर लिया है. पकड़े गये अपराधी जटाधारी यादव उर्फ मोदी के विरुद्ध चतरा सदर थाने में कांड संख्या 406/2023, दिनांक 08/12/23 धारा 25 (1-इ)/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत पहले से मुकदमा दर्ज है.

इसे भी पढ़ें

दुमका की बबीता पहाड़िया ने लिखी संघर्ष और उम्मीद की नयी दास्तान, JPSC में मिली 337वीं रैंक

झारखंड आ रहीं हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, धनबाद में 31 को होगा जोरदार स्वागत

Kal Ka Mausam: उत्तर-पूर्वी झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Shravani Mela 2025: झारखंड के शिवढोंढा मंदिर का है विशेष महत्व, कई राज्यों से आते हैं श्रद्धालु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >