कारगिल दिवस पर कांग्रेसियों ने किया शहीदों को नमन, सभी ने किया वीर शहीदों को याद

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक स्थल पर वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया.

हजारीबाग: जिला कांग्रेस कमिटी ने शहीद स्मारक स्थल पर कारगिल दिवस पर कारगिल युद्ध में हुए शहीदों को नमन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष निसार खान ने की. उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के लिए सभी देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है.

वर्ष 1999 मे भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच कारगिल युद्ध मे 26 जुलाई को भारत विजय हुआ था. यह युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला था. कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान हेतु यह कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है.

कार्यक्रम में प्रदेश काॅडीनेटर बिनोद कुशवाहा वरिष्ठ कांग्रेसी बिनोद सिंह, लाल बिहारी सिंह, अजय गुप्ता, दिलीप कुमार रवि, रघु जायसवाल, जावेद मल्लिक, अनिल कुमार भुईंया, एनए चौधरी, कृष्णा कुमार यादव, शिव नंदन साहु अधिवकता मोहम्मद वारिश, माशूक अंसारी, जुबैर खान, रिंकू कुमार, बाबर अंसारी आदि उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >