झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, केएन त्रिपाठी, मुन्ना सिंह कंडसार गांव पहुंचे, दुख जताया कटकमसांडी. झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, मुन्ना सिंह सहित कई कांग्रेस नेता सोमवार को कंडसार गांव पहुंचे. उन्होंने कुंभ स्नान कर हजारीबाग लौटने के क्रम में सड़क हादसे में मृत आठ लोगों के परिजन से मुलाकात की. उन्होंने शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी. हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी शोकाकुल परिवार को कुछ सहयोग राशि भी दी. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के लिए सरकार और जिला प्रशासन से वार्ता कर सरकार से मिलने वाली राशि दिलाने का काम किया जायेगा. कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने अपनी तरफ से सहयोग करने की बात कही. मौके पर पूर्व मंत्री जेपी पटेल, कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा, सुरजीत नागरवाला, ओमप्रकाश गोप, विजय यादव, रजी अहमद, साजिद अली खान, अवधेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनोज नारायण भगत, नरसिंह प्रजापति, मकसूद आलम, सरयू यादव, रंजीत यादव, संजय सिंह, राकेश सिंह, कृष्णा सिंह, मो बाबर, मो रब्बानी, रामानुज सिंह, रेणु देवी सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
