हजारीबाग: हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक झारखंड कार्यालय में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष गुरु प्रसाद साव ने की, जबकि संचालन प्रखंड प्रभारी तारकेश्वर महतो ने किया.
बैठक की शुरुआत स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर की गयी. इस दौरान भुवनेश्वर दत्त शर्मा व्याकुल, नोखी राय, गुरु तेली, जगन्नाथ बरनवाल, भीखन हज्जाम और गोदावरी राम के योगदान पर चर्चा की गयी. इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष गुरु प्रसाद साव, तारकेश्वर महतो, मंडल अध्यक्ष त्रिवेणी नायक, सोमर महतो, राम जन्म राय, प्रखंड महासचिव परमेश्वर महतो, हरि यादव, महेंद्र राम, अशोक गुप्ता, महादेव महतो, मधेश्वर महतो, मिट्ठू यादव समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया.
