केंद्र सरकार बिजली विभाग को पूंजीपतियों के हाथों बेचना चाह रही है : यूनियन

राज्याध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में बिजली विभाग पर निजीकरण का तलवार लटक रहा है

हजारीबाग. झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिकल सप्लाई वर्क्स यूनियन क्षेत्रीय परिषद हजारीबाग का आठवां सम्मेलन यूनियन कार्यालय परिसर चमरूबाग में हुआ. यूनियन के हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, चतरा के कर्मचारी शामिल हुए. सम्मेलन का उदघाटन परिषद के राज्याध्यक्ष कन्हैया सिंह ने किया. श्री सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में बिजली विभाग पर निजीकरण का तलवार लटक रहा है. केंद्र सरकार कारपोरेट कंपनियों के हाथों बेचना चाह रही है. इस निर्णय के विरोध में राष्ट्रीय स्तर के बिजली मजदूर व अधिकारी एक दिवसीय हड़ताल पर जायेंगे. उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया. यूनियन के महामंत्री रामायण तिवारी ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की समस्या के समाधान को लेकर यूनियन हमेशा प्रयासरत है. बोर्ड में अभी तक अधिकाल भत्ता भुगतान 20 वर्षों से नहीं किया गया है. सम्मेलन को यूनियन के महामंत्री रंजीत कुमार सिंह, लखीचंद्र विजय सिंह, अशोक कुमार, राकेश सिंह, भरत महतो ने भी संबोधित किया. मौके पर अधीक्षण अभियंता एके उपाध्याय, कुजू कार्यपालक अभियंता नवलेश कुमार, क्षेत्रीय परिसर के संरक्षक रामप्रवेश, टीपी सिंह सहित कई लोग मौजूद थे. सम्मेलन के बाद नयी समिति गठित की गयी, जिसमें संरक्षक रामप्रवेश सिंह, अध्यक्ष अनिल ठाकुर, उपाध्यक्ष श्यामलाल गुड़िया, लखीचंद प्रसाद, तरुण कुमार, उमाकांत प्रकाश, सचिव अशोक कुमार सचिव, सहायक सचिव राकेश कुमार सिंह, विजय सिंह, अजय कुमार सिंह, चंद्रमोहन महतो, कोषाध्यक्ष भरत महतो, संगठन मंत्री अशोक कुमार साव, कार्यालय मंत्री सत्येंद्र कुमार, कार्यालय सहायक मंत्री गोविंद कुमार को बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >