हर 15 दिन में बिरहोर टोला व स्लम क्षेत्रों में फीवर सर्वे करें : सीएस

वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

हजारीबाग. सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय वीबीडी प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने की. प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रशिक्षण केंद्रों के एमपीडब्ल्यू, एमटीएस, शहरी मलेरिया योजना के निरीक्षक, क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं शहरी स्वास्थ्य मिशन से जुड़े कर्मी शामिल हुए. प्रमंडलीय क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी डॉ एसके कांत ने वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी. जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ कपिल मुनि प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2025 के सितंबर तक कुल 3,14,539 बुखार रोगियों की जांच में 182 मलेरिया पॉजिटिव पाये गये. उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में सघन निगरानी करें, हर 15 दिन में बिरहोर टोला व स्लम क्षेत्रों में फीवर सर्वे करें तथा फाइलेरिया ग्रसित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध करायें. प्रशिक्षण में प्रभारी जीवविज्ञानी महेंद्र पाल, जिला वीबीडी सलाहकार मैमूर सुल्तान सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम 10 को

हजारीबाग. सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हारटोली हजारीबाग में 10 नवंबर को होगा. इस कार्यक्रम में 300 शिशु व माताएं शामिल होंगीं. कार्यक्रम प्रांतीय सह मंत्री एवं सप्तशती संगम की क्षेत्रीय संयोजक डॉ पूजा एवं प्रांतीय संयोजक रंजना के मार्गदर्शन में होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >