कोबरा अकादमी ने 18 पदक जीते

कराटे चैंपियनशिप

हजारीबाग. झारखंड राज्य सब जूनियर एवं जूनियर कराटे चैंपियनशिप में हजारीबाग के द कोबरा कराटे अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. यहां के खिलाड़ियों ने कुल 18 पदक जीते. प्रतियोगिता स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव में 25-26 अप्रैल तक आयोजित थी. इसमें कोबरा अकादमी ने सात स्वर्ण, छह रजत और पांच कांस्य पदक जाते. स्वर्ण पदक जीतने वालों में प्रांजल कुमार (कुमिते स्पर्धा), सुबी कुमारी (काता स्पर्धा), कुमार उज्ज्वल (काता स्पर्धा), कार्तिक राज गुप्ता (कुमिते स्पर्धा), विहान कश्यप (काता स्पर्धा), आरव रॉय (कुमिते स्पर्धा), रूबी मुंडा (कुमिते स्पर्धा), रजत पदक जीतने वालों में रिया राज (कुमिते स्पर्धा), सूर्य प्रताप यादव (कुमिते स्पर्धा), स्वस्तिका गुप्ता (कुमिते स्पर्धा), प्रांजल कुमार (काता स्पर्धा), सुबी कुमारी (कुमिते स्पर्धा) शामिल हैं. वहीं कांस्य पदक विजेताओं में कुमारी हर्षिता यादव, (कुमिते स्पर्धा), वात्सल्य दास (कुमिते स्पर्धा), राघव देव मुंडा (कुमिते स्पर्धा), सान्वी (कुमिते स्पर्धा) शामिल हैं. अकादमी के संस्थापक एवं हेड कोच सेम्पाई चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि सभी स्वर्ण पदक विजेताओं के साथ काता के खिलाड़ी प्रांजल कुमार, अभिजीत कुमार और कुमार उज्ज्वल का चयन आगामी सबजूनियर, कैडेट एवं जूनियर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है. यह चैंपियनशिप चार जून 2026 से देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित की जायेगी. सेम्पाई उपाध्याय ने कोच संजय कुमार, मनीष राज, प्रियंका कुमारी और टीम मैनेजर प्रमोद यादव के प्रयासों की सराहना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >