चलती ट्रेन में नाबालिग के साथ नजदीकी रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

हजारीबाग में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना, ट्रेन और घर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा.

हजारीबाग: जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है जहां करीबी रिश्तेदार व्यक्ति ने एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. मामले की जानकारी के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी व्यक्ति का नाम मो. फिरोज है जो पिचरी गांव का रहने वाला है. मामले में पीड़िता की मां ने मुफस्सिल थाना में पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म का केस दर्ज कराया. वहीं, पुलिस ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच कराई.

ट्रेन में किया दुष्कर्म

यह पूरा मामला 7 अगस्त 2026 का है जानकारी के अनुसार, नाबालिग अपने पिताजी के पास दिल्ली में रहती थी. लड़की का रिश्तेदार भी दिल्ली में ही रहता था. दिल्ली से नाबालिग और उसका रिश्तेदार एक ही ट्रेन से हजारीबाग आ रहे थे. आरोपी ने एसी बोगी में एक कंपार्टमेंट बुक किया था. और उसने ट्रेन के कंपार्टमेंट में ही नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. हजारीबाग पहुंचने के बाद आरोपी नाबालिग को घर पहुंचाने गया. और इसके बाद आरोपी ने उसके घर में भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी. जिसके बाद मां तत्काल अपनी नाबालिग बच्ची को साथ लेकर मुफस्सिल थाना पहुंची.

अचानक थाना पहुंचे एसपी

हजारीबाग एसपी अमन कुमार शुक्रवार को एकाएक मुफ्फसिल थाना पहुंचे. थाना में बैठी नाबालिग पीड़िता को देखकर एसपी ने घटना की जानकारी ली. पीड़िता के साथ दुष्कर्म होने की बात सुनते ही एसपी ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. इसके बाद मुफ्फसिल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें- झारखंड के चंदवा में बड़ा सड़क हादसा: डेढ़टंगवा घाटी में कंटेनर ने बाइक-ऑटो को रौंदा, 6 की मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shankar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >