हजारीबाग. शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में सोमवार को निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की. महापौर अरविंद कुमार के नेतृत्व में इंटर साइंस कॉलेज के समीप जबरा तालाब एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया. महापौर ने कहा कि देश में स्वच्छता फीडबैक अभियान चलाया जा रहा है. निगम क्षेत्र में इसकी शुरुआत जबरा तालाब से की गयी. उन्होंने कहा कि निगम द्वारा विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र की नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई करायी जा रही है. पांच जून को कोर्रा चौक से इंटर साइंस कॉलेज तक वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा. अभियान में उप नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय, इंटर साइंस कॉलेज के प्राचार्य बसंत कुमार झा, पार्षद बैजनाथ राम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.
निगम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान शुरू
मेयर ने करायी जबरा तालाब की सफाई
