चौपारण सेलहरा मोबाइल दुकान में चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी के सामान बरामद

हजारीबाग के चौपारण में मोबाइल दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है।

Hazaribagh Crime News: झारखंड के हजारीबाग जिले में चौपारण थाना क्षेत्र के सेल्हारा मोबाइल दुकान चोरी मामले का खुलासा पांच दिनों के अंदर चौपारण पुलिस ने किया. संदिग्ध अवस्था में चौपारण पुलिस ने सोनू कुमार यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया. इसके निशानदेही पर पिंटू यादव और मंटू कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

पुलिस ने बरामद किया चोरी का सामान

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी सोनू और पिंटू यादव सेलहरा गांव का रहनेवाला है, जबकि आरोपी मंटू कुशवाहा बरही थाना क्षेत्र के बारासोट गांव का रहनेवाला है. पकड़े गए तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की गई. इसमें चोरी के छुपाए गए सामानों की जानकारी पुलिस को दिया. चौपारण पुलिस ने छापामारी कर चोरी के ब्लूटूथ, स्पीकर, की पैड मोबाइल, एंड्रॉयड मोबाइल, इन्वर्टर, बैटरी, एक मोटर साइकिल समेत मोबाइल के कई सामानों को बरामद किया है.

इसे भी पढ़ें: कटकमसांडी जागेश्वर भुईयां हत्याकांड: हजारीबाग पुलिस ने तीन दिनों में किया खुलासा, दो अरेस्ट

बरही और चौपारण में पहले से दर्ज है आपराधिक मामला

पकड़े गए दो आरोपियों पिंटू यादव और मंटू कुशवाहा पर चौपारण और बरही थाना में एक एक अपराधिक मामला दर्ज है.थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि तीन सितंबर की रात तीनों आरोपियों ने सेल्हार चौक स्थित मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. मामले के अनुसंधान के क्रम में तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में मना अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस, सितंबर महीने में 26000 अनपढ़ बनेंगे साक्षर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shankar

शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >