मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा जून में

जिले में मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा जून में होने की संभावना है.

हजारीबाग. जिले में मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा जून में होने की संभावना है. शिक्षा विभाग की ओर से तैयारी शुरू है. मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सरकारी स्कूल कक्षा आठवीं के विद्यार्थी भाग लेंगे. चालू सत्र 2024-25 के लिए परीक्षा होगी. परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए जिले भर के सभी 16 प्रखंडों से कुल 23973 आवेदन लिया गया. इसमें 18953 आवेदन स्वीकृत है. वहीं, 5020 आवेदन रिजेक्ट हुआ है. परीक्षा का आयोजन झारखंड अधिविध परिषद (जैक) करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >