बरही रोड के होटलों और रेस्टोरेंट की जांच

खाद्य सुरक्षा टीम ने किचन की साफ-सफाई दुरुस्त रखने के दिये निर्देश

हजारीबाग. खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवार को बरही रोड स्थित होटलों व खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर स्वच्छता और लाइसेंस संबंधी निर्देश जारी किया. टीम का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो मंजर हुसैन ने किया. निरीक्षण के दौरान सिझुआ व पदमा क्षेत्र के कई लाइन होटल व रेस्टोरेंट यादव जी लाइन होटल, महाराज फैमिली रेस्टोरेंट, न्यू अप पटियाला ढाबा, मौर्य लाइन होटल, महारानी लाइन होटल, रानी सती फैमिली रेस्टोरेंट, राजस्थान ढाबा, राम जी लाइन होटल (इटखोरी मोड़), दिलखुश पेड़ा, मेहता होटल व सुबोध लाइन होटल की जांच की गयी. टीम ने किचन की साफ-सफाई दुरुस्त रखने, कर्मियों को ग्लव्स व एप्रन पहनकर काम करने का निर्देश दिया. पेयजल जांच रिपोर्ट, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट और फोस्टटेक प्रमाणपत्र अनिवार्य रखने को कहा गया. बरही क्षेत्र के कुछ मांस दुकानों का भी निरीक्षण कर वैध लाइसेंस के साथ संचालन व नियमित सफाई करने को कहा गया. अधिकारियों ने कहा कि निर्देशों की अनदेखी पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >