सेंट्रल जेल में तलाशी, कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला

दो घंटे चली जांच, सेलों की तलाशी ली गयी

हजारीबाग. दुर्गापूजा से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हजारीबाग सेंट्रल जेल में प्रशासनिक टीम ने दो घंटे तक गहन जांच की. इस दौरान सेलों की तलाशी ली गयी. लेकिन किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक सामान नहीं मिला. निरीक्षण दल का नेतृत्व सदर प्रभारी एसडीओ बैद्यनाथ कामती ने किया. दल में सदर सीडीपीओ अमित आनंद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

दुर्गापूजा को लेकर सदर अनुमंडल में निषेधाज्ञा लागू

हजारीबाग. दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सदर अनुमंडल क्षेत्र में 28 सितंबर से चार अक्तूबर 2025 तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी. उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी बैद्यनाथ कामती ने यह आदेश जारी किया है. आदेशानुसार सभी पूजा समितियों को अनुज्ञप्ति, सीसीटीवी, अग्निशमन, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और महिला-पुरुष हेतु अलग प्रवेश/निकास द्वार सुनिश्चित करना होगा. रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर वर्जित रहेगा. अस्त्र-शस्त्र, उत्तेजक गाना, बिना अनुमति जुलूस और जबरन चंदा वसूली पर रोक रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >