प्रखंड में जनगणना प्रशिक्षण पूरा, 54 पर्यवेक्षक एवं 333 प्रगणक को किया गया प्रशिक्षित

केबीएसएस प्लस टू में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ

चौपारण. केबीएसएस प्लस टू में प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण गुरुवार को संपन्न हुआ. बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी नितेश भास्कर ने बताया 50-50 के समूह में प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पर्यवेक्षक एवं प्रगणक को हाउस लिस्टिंग ब्लॉक आवंटित कर दिया गया है. साथ ही चार सुरक्षित पर्यवेक्षक एवं 31 सुरक्षित प्रगणक को भी प्रशिक्षण दिया गया. सभी प्रशिक्षित पर्यवेक्षक एवं प्रगणक 16 मई से 14 जून तक घर घर जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से डाटा एकत्र करने का कार्य करेंगे. प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक- सह सहायक चार्ज पदाधिकारी अनिल राणा ने बताया सभी प्रतिनियुक्ति कर्मियों को नियुक्ति पत्र एवं परिचय पत्र दिया गया है. जिला से प्रशिक्षित होकर आये छह फील्ड ट्रेनर जनार्दन प्रसाद वर्मा, सुरेंद्र कुमार दास, कमलेश कुमार कमल, मो कैसर आलम, राजाराम रवि एवं मनोज कुमार रवि ने अलग-अलग समूह में प्रथम चरण में 34 प्रश्नावली भरने का तरीका को बारीकी से जानकारी दी. प्रशिक्षकों में सत्येंद्र कुमार मिश्रा,मृत्युंजय सिंह,प्रतिमा राज,रामसेवक यादव,रागिनी कुमारी,रामवतार प्रजापती,सुरेश दांगी,मुकेश कुमार सिंह,कैलास ठाकुर,पप्पू अंसारी,राजेश कुमार सहित कई शिक्षक शामिल थे. हाइवा चालक ने खड़ी गाडी को मारी टक्कर, दो वाहन क्षतिग्रस्त टाटीझरिया. थाना क्षेत्र के एनएच-522 पर गुरुवार को हाइवा चालक ने सड़क किनारे खड़ी होलंग निवासी बिशुन महतो की नई गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दिया. इसके बाद हाइवा गाड़ी को घसीटते हुए आगे खड़ी डूमर निवासी सोमर प्रजापति की बाइक (जेएच-02बीभी-9546) में जा घुसा. घटना में गाड़ी का दाहिना हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दूसरी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था, जिससे यह दुर्घटना हुई. सूचना मिलने पर टाटीझरिया थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. चालक को अपने कब्जे में ले लिया. हाईवा जेएच-02एएफ-8336 बताया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक हाइवा मालिक की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >