नववर्ष के पहले दिन रहा जश्न का माहौल

पार्कों, पिकनिक स्थलों पर दिनभर रही चहल-पहल

हजारीबाग. हजारीबाग के पार्कों में लोगों ने न्यू इयर 2026 का आनंद उठाया. शहर के कनहरी पहाड़ स्थित जैव विविधता पार्क, निर्मल महतो पार्क, कनहरी पहाड़, स्वर्ण जयंती कैफेटेरिया पार्क, डेमोटांड़ पार्क में लोगों की भीड़ जुटी. सबसे अधिक भीड़ जैव विविधता पार्क में रही. कनहरी पहाड़ की चोटी पर चढ़कर लोगों ने हजारीबाग के विहंगम दृश्य काे देखा. लोगों ने इस पार्क में बोटिंग, झूला का आनंद उठाया. घरों से खाना बनाकर पार्क में बैठकर पिकनिक का आनंद लिया. कनहरी पहाड़ की तराई के किनारे लोगों ने डीजे के साथ वनभोज का आनंद उठाया. वहीं शहीद निर्मल महतो पार्क में पहुुंचनेवाले लोगों ने पानी के फव्वारा के किनारे खड़ा होकर रील बनाया. स्वर्ण कैफेटेरिया पार्क में बच्चों ने टॉय ट्रेन, मिक्की माउस का मजा लिया. यहां लोगों ने कैंटीन में बैठकर छोले-भटूरे सहित अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाया. गुरुवार होने के कारण पिकनिक स्थलों पर लोगों की भीड़ कम जुटी, लेकिन पार्क फुल रहे. युवा डीजे पर झारखंडी गीतों पर जमकर थिरके. एक-दूसरे को हैप्पी न्यू इयर की शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >