हजारीबाग. पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर हजारीबाग सांसद कार्यालय में जश्न मनाया गया. सांसद मनीष जायसवाल ने सभी के बीच मिठाई और झालमुढ़ी बांटी. जमकर आतिशबाजी की गयी. लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी. सांसद ने कहा कि आज बंगाल में सही मायने में खेला हो गया है. उन्होंने कहा कि जिस बंगाल में देश के गृहमंत्री को चुनौती दी जा रही थी. जहां आधी आबादी को डर के साये में जीने पर मजबूर किया गया, वहां की जनता ने धार्मिक तुष्टीकरण के खिलाफ कड़ा प्रतिकार किया है. बंगाल की जनता ने सत्ता परिवर्तन के माध्यम से एक बड़ा संदेश दिया है. मौके पर सत्येंद्र नारायण सिंह, विनोद झुनझुनवाला, शंकर लाल गुप्ता, महेंद्र राम बिहारी, राजकरण पांडेय, रेणुका साहू, अजय साहू, विनोद ओझा, दामोदर साव, ज्योत्सना देवी, किशोरी राणा, अशोक राम, प्रवीण सिन्हा, कृष्णा मेहता, सुमन कुमार, दामोदर साव, महेश प्रसाद, प्रकाश जायसवाल, मुकेश सोनी सहित अन्य उपस्थित थे.
तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर जश्न
सांसद कार्यालय में मनीष जायसवाल ने बांटी मिठाई और झालमुढ़ी
