हजारीबाग. गुरुद्वारा सिंह सभा में गुरुवार को सिखों के चौथे गुरु, गुरु रामदास का प्रकाश पर्व मनाया गया. इस अवसर पर पूरे गुरुद्वारा परिसर को फूलों और रंगीन बल्बों से सजाया गया. संगत में सिख समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक हाजिरी लगायी और गुरु के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की. कार्यक्रम की शुरुआत रहरास साहिब के पाठ से हुई. संध्या विशेष कीर्तन के लिए दीवान सजा, जिसमें भाई परमजीत सिंह ने कीर्तन प्रस्तुत किया. उनके सुरमई कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया. सभी श्रद्धालु गुरु की वाणी में लीन हो गये. समापन पर गुरु का अटूट लंगर वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि गुरु रामदास जी का जीवन त्याग, सेवा और नम्रता की मिसाल है. उनका प्रकाश पर्व हमें मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा देता है. यह जानकारी गुरु सिंह सभा के मीडिया प्रभारी ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
