कटकमसांडी. थाना क्षेत्र के पार नदी निवासी राजदीप उर्फ छोटेलाल सिंह के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. राजदीप सिंह अपनी बीमार पत्नी का इलाज कराने के लिए सीएमसी वेल्लोर गये हैं. घर पिछले तीन दिनों से बंद था. सुबह एक टेंपो चालक ने घर का ताला टूटा हुआ देखा, तो इसकी सूचना फोन से घर मालिक के परिजनों को दी. भुक्तभोगी परिवार ने बताया कि घर से सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व अन्य सामान मिलाकर लगभग 10 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है. इधर, सूचना पर थाना प्रभारी शिवम गुप्ता दल-बल के साथ पहुंचे और जांच की. उन्होंने भुक्तभोगी परिवार को शीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया.
पुरैनी तालाब में मिला बुजुर्ग का शव
चौपारण. अमरौल स्थित पुरैनी तालाब में रविवार को बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. शव की पहचान इटखोरी प्रखंड के खरौनी निवासी हाशिम रजा (80 वर्ष) के रूप में हुई. खरौनी के मो इफाक अंसारी ने बताया कि हाशिम रजा का ससुराल अमरौल में ही है. वह 26 सितंबर को घर से ससुराल अमरौल जाने के लिए निकले थे, पर ससुराल नहीं पहुंचे. सुबह अमरौल के एक तालाब में उनका शव मिला.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
