कार-बोलेरो में टक्कर, सवार सुरक्षित

हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग (एनएच-522) पर हादसा

दारु. हजारीबाग-विष्णुगढ़ मार्ग (एनएच-522) पर दारु थाना क्षेत्र के पिपचो गांव के समीप रविवार को कार व बोलेरो वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. इस टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ. वाहन में सवार महिला, बच्चे सहित आधा दर्जन से अधिक लोग सुरक्षित हैं. जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग तोपा कुजू से सोना पहाड़ी मंदिर बगोदर पूजा करने जा रहे थे. जबकि बोलेरो वाहन विष्णुगढ़ से हजारीबाग की तरफ जा रहा था. इसी बीच दोनों वाहन में टक्कर हो गयी. कार में सवार लोगों ने बताया कि उनके साथी पहले ही मंदिर जा चुके थे. वे लोग पीछे से जा रहे थे. तभी हादसा हो गया. पुलिस दोनों गाड़ियों को जब्त कर थाना ले आयी है.

बीएसएफ जवान का निधन, आज पहुंचेगा शव

चौपारण. कोल्हुआ निवासी बीएसएफ में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत अमित सिंह का निधन विभागीय अस्पताल दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया. वे डेंगू से पीड़ित थे. कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उन्होंने चार अक्तूबर की देर रात अंतिम सांस ली. घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी. उनके घर पर लोगों का आना-जाना लगा हुआ है. वहीं घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीण एवं रिश्तेदार ढांढस बंधाने में जुटे हैं. परिवार के लोगों के मुताबिक अमित सिंह का शव सोमवार को दिल्ली से रांची एयरपोर्ट पहुंचेगा. उसके बाद विभागीय सलामी के बाद शव गांव लाया जायेगा. गांव के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. अमित अपने पीछे बुजुर्ग मां, पत्नी एवं दो बच्चों को छोड़ गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >