चौपारण. जीटी रोड पर दनुआ घाटी में बुधवार को कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हो गये. कार (डब्ल्यूबी40एक्यू-6673) पश्चिम बंगाल से बिहार के सोनपुर (सारण) जा रही थी. इसी दौरान हथिया बाबा मंदिर के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी और सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. घटना में कार चालक अमरनाथ यादव (40 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में आकाश कुमार (20 वर्ष), विनोद यादव (53 वर्ष) अौर सुनीता देवी (40 वर्ष) शामिल हैं. सभी सारण (बिहार) के निवासी हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को एनएचएआइ के एंबुलेंस से चौपारण स्वास्थ्य केंद्र भेजा. जहां सभी का इलाज चल रहा है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया गया है.
दनुआ घाटी में कार दुर्घटना, एक की मौत, तीन घायल
हथिया बाबा मंदिर के पास डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में गिरी कार
