फ्लाइओवर निर्माण में बाधा बने अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

डाकडीह में सीओ ने जेसीबी के साथ चलाया अभियान

बरकट्ठा. बरकट्ठा में सिक्सलेन सड़क फ्लाइओवर निर्माण कार्य में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज कर दी है. गुरुवार को सीओ नवीन भूषण कुल्लू खुद जेसीबी मशीन के साथ ग्राम डाकडीह में सड़क पर उतरे और निर्माण कार्य में बाधा बन रहे अवैध कब्जों को हटाने का अभियान शुरू कराया. बरकट्ठा में फ्लाइओवर निर्माण कार्य लंबे समय से अतिक्रमण के कारण प्रभावित हो रहा था. कई बार नोटिस देने के बावजूद कुछ मकानों, दुकानों और स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया. जिससे काम की रफ्तार धीमी पड़ गयी थी. इसे गंभीरता से लेते हुए सीओ ने पुलिस बल और प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कर्रवाईं की. अभियान के दौरान सड़क किनारे बने मकानों के बरामदे, कमरे, अस्थायी दुकान, ठेला और अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से हटाया गया. इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन ने बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए साफ कर दिया कि विकास कार्य में बाधा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सीओ ने कहा कि पहले ही अतिक्रमणकारियों को पर्याप्त समय दिया जा चुका है, अब कार्रवाई अनिवार्य है. प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हडकंप मच गया और कई लोगों ने खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया. वहीं स्थानीय लोगों के एक वर्ग ने इस कदम का विरोध करते हुए मुआवजा देने के बाद कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल प्रशासनिक अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो और भी सख्त कार्रवाई की जायेगी. फ्लाइओवर निर्माण को समय पर पूरा करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >