गिरते पर्यावरण संतुलन को बचाने पर मंथन

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण

हजारीबाग. सपोर्ट संस्था के तत्वावधान में ””कॉमन ग्राउंड”” कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण मंगलवार को आयोजित हुआ. होलीक्रॉस समाज सेवा संस्थान सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व लिविंग लैंडस्केप के विशेषज्ञ मेजर उदय शंकर ने किया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संतुलन में आ रही गिरावट को रोकना और संबंधित समस्याओं का निराकरण करना है. इसके लिए जिला, प्रखंड, पंचायत और ग्राम स्तर पर विभिन्न हितधारकों का मंच व कोर ग्रुप गठित किया गया. विशेषज्ञों ने प्रेजेंटेशन और समूह कार्य के माध्यम से प्रतिभागियों को जागरूक किया. संचालन विनोद कुमार सिंह ने किया. मौके पर किशोर कुमार, प्रखंड प्रमुख दीपा देवी, सिस्टर रोसिली, सचिव भवानी शंकर गुप्ता, धीरेंद्र सिन्हा, रामलाल, प्रेस क्लब के अध्यक्ष उमेश प्रताप, देवकी महतो, सौरव आनंद, अर्चना कुमारी, सुधीर प्रसाद, मो तौफीक अंसारी, भूपेंद्र उपाध्याय, रविंद्र कुमार सिंह सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक सिन्हा, सजमल अंसारी, अन्नी सिंह, बबलू ठाकुर, रंजीत महतो, प्रवचन भारती, सुनीता देवी, गोदावरी देवी, मनोज टुडू आदि का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >