बीओआइ ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया

वॉकथॉन, मानव शृंखला निर्माण, क्विज, स्लोगन लेखन, रंगोली प्रतियोगिता हुई

हजारीबाग. बैंक ऑफ इंडिया हजारीबाग अंचल की ओर से शनिवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया. इस दौरान कई कार्यक्रम हुए. वॉकथॉन, गुब्बारा प्रेषण, मानव शृंखला निर्माण, क्विज, स्लोगन लेखन, रंगोली तथा इंटीग्रिटी प्लेज प्रतियोगिता हुई. कार्यक्रम के तहत वी फोर विजिलेंस का विशेष प्रतीक बनाकर जनता को सतर्कता, पारदर्शिता और ईमानदारी के प्रति जागरूक किया गया. बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रैली निकालकर आम जनों को जागरूक किया. सभी ने सतर्क एवं जागरूक रहने की शपथ ली. कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक नरेंद्र दयानंद कुमार, उप आंचलिक प्रबंधक लक्ष्मी नारायण डागरा, खिरोद चंद्र साहू, एजीएम अशोक यादव, सतर्कता अधिकारी हिमांशु गर्ग सहित आंचलिक कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

परियोजना निदेशक से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

बरही. ओबीसी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एनएचएआइ के परियोजना निदेशक से मिला. उन्हें ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में जीटी रोड सिक्स लेन परियोजना के निर्माण कार्य में आठ वर्षों से भी अधिक समय से हो रहे भारी विलंब, निर्माण कार्य में अनियमितताएं, भ्रष्टाचार, सड़क की बदहाली, अंडर पास व फ्लाइओवर के निर्माण में देरी की वजह से जनता को हो रही परेशानी व रोज हो रही सड़क दुर्घटनाओं से अवगत कराया गया है. साथ ही शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई करने व आम जनता की परेशानियों को शीघ्र दूर करने की मांग की गयी है. प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामउद्दीन अंसारी व प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मानन वारसी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >